बरेली, नवम्बर 10 -- Bareily News: बरेली। 43वीं उत्तर प्रदेश स्टेट जिम्नास्टिक प्रतियोगिता में बरेली के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले का मान बढ़ाया। प्रयागराज में दो से चार नवंबर तक आयोजित प्रतियोगिता में बरेली के खिलाड़ियों ने एक रजत और 10 कांस्य समेत कुल 11 पदक अपने नाम किए। प्रतियोगिता में बालक एवं बालिका वर्ग की विभिन्न स्पर्धाएं आयोजित की गईं। बालिका वर्ग में अर्पिता शर्मा ने बैलेंसिंग बीम स्पर्धा में दूसरा स्थान हासिल कर रजत पदक जीता। इसके साथ ही उन्होंने अनइवन बार में तीसरा स्थान हासिल कर कांस्य पदक भी अपने नाम किया। वहीं ईशानी गुप्ता ने बैलेंसिंग बीम और मैत्री नेगी ने अनइवन बार स्पर्धा में कांस्य पदक हासिल किया। बालक वर्ग में शौर्य सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पॉमेल हॉर्स, पैरेलल बार, फ्लोर और व्यक्तिगत ऑलराउंडर स...