Bareily News: स्टेट चैंपियनशिप में स्मार्ट सिटी हॉल ने करा दी फजीहत
बरेली, सितम्बर 27 -- Bareily News: बरेली, संवाददाता। स्पोर्ट्स स्टेडियम में करोड़ों रुपये की लागत से तैयार स्मार्ट सिटी हॉल की चमक शनिवार को बारिश के पानी में धुल गई। जिस हॉल में प्रदेशभर से आए खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बैडमिंटन मुकाबले खेल रहे थे वहां मैच के बीच छत से पानी टपकने लगा। कोर्ट भीगने के बाद खिलाड़ियों को वहां से हटाना पड़ा। पानी के कारण कोर्ट पर फिसलन होने से बड़ा हादसा भी हो सकता था। शनिवार को 70वीं प्रदेश स्तरीय बैडमिंटन और टेबल टेनिस प्रतियोगिता के आखिरी दिन स्मार्ट सिटी हॉल में एकल मुकाबले खेले जा रहे थे। शुक्रवार शाम से लगातार हो रही बारिश के बीच अचानक हॉल की छत से पानी गिरने लगा। कुछ ही देर में कोर्ट पर पानी फैल गया और मुकाबला को बीच में रोकना पड़ा। कोर्ट नंबर एक और तीन को खाली कराकर खिलाड़ियों को दूसरे कोर्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.