Bareily News: स्टेट चैंपियनशिप के लिए बरेली सेपकटाकरा टीम रवाना
बरेली, अक्टूबर 14 -- Bareily News: बरेली। 21वीं उत्तर प्रदेश सीनियर पुरुष एवं महिला सेपकटाकरा चैंपियनशिप में बरेली की टीम प्रतिभाग करेगी। प्रतियोगिता 16 और 17 अक्तूबर को महोबा में आयोजित की जाएगी। बुधवार को बरेली की टीम महोबा के लिए रवाना हुई। जिला सेपकटाकरा एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी सुमिल एस. सीरिया ने सभी खिलाड़ियों से खेल भावना, अनुशासन एवं टीम भावना के साथ खेलने को कहा और उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी। इस दौरान साई कोच बीए शर्मा, मीना कुमारी, एसोसिएशन कोच राम कुमार आदि ने टीम को शुभकामनाएं दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.