बरेली, अक्टूबर 9 -- Bareily News: वाशिंग मशीन की मरम्मत के लिए महिला ने गूगल से नंबर ढूंढकर कॉल करना महिला को भारी पड़ गया। साइबर ठग ने उन्हें बातों में फंसा लिया और मोबाइल की स्क्रीन शेयर महिला व उनके पति के खाते से 9.24 लाख रुपये उड़ा लिए। इस मामले में साइबर क्राइम थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। सुभाषनगर में पटेल विहार की रहने वाली मीना पाल ने पुलिस को बताया कि वॉशिंग मशीन की मरम्मत कराने के लिए उन्होंने 29 सितंबर को गूगल से कंपनी का नंबर देखकर कॉल की। इसके बाद दूसरी ओर से उन्हें वीडियो कॉल करके मोबाइल की स्क्रीन शेयर करा ली। यह भी पढ़ें- Barabanki News: दो बैंक खातों को साइबर ठगों ने बनाया निशाना, 5.83 लाख रुपये पार इसके बाद उन्हें बातों में फंसाकर उनके पति मनोज कुमार के एसबीआई खाते से 5 लाख 31 हजार 415 रुपये निकाल लिए गए। इसके अलाव...