Bareily News: स्कूल से मिड-डे मील के बर्तन समेत हजारों का सामान चोरी
बरेली, अगस्त 26 -- Bareily News: फरीदपुर, संवाददाता। भुता के मनकापुर प्राथमिक विद्यालय में ताले तोड़कर बदमाशों ने गैस सिलेंडर, राशन, सोलर पैनल, बैटरी और रसोई के बर्तन चोरी कर लिए। प्रधानाध्यापक ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी है। सोमवार रात मनकापुर प्राथमिक विद्यालय में चोर बाउंड्री के रास्ते विद्यालय परिसर में घुसे और प्रधानाध्यापक कक्ष, दो कमरों तथा आंगनबाड़ी कक्ष के ताले तोड़ दिए। मंगलवार सुबह स्टाफ के पहुंचने पर कमरों में सामान बिखरा मिला और चोरी की जानकारी हुई।खंड शिक्षा अधिकारी शशांक शुक्ला ने बताया कि प्रधानाध्यापक को तत्काल एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने स्वीकार किया है कि विद्यालय में कोई सीसीटीवी कैमरा नहीं है। यह भी पढ़ें- Ghumla News: विद्यालय के किचन शेड का ताला तोड़कर चोरी,दो सिलेंडर व चावल गायब भुता ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.