Bareily News: स्कूल के बाहर से किशोरी गायब, अपहरण का आरोप
बरेली, अक्टूबर 19 -- Bareily News: आंवला। एक स्कूल के बाहर से दिनदहाड़े बाइक सवार दो युवक किशोरी को ले गए। पुलिस ने टीमें गठित कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी गई है। नगर के एक मोहल्ला की महिला की 17 वर्षीय बेटी शुक्रवार को किशोरी रोजाना की तरह अपने 5 वर्षीय भतीजे को एक पब्लिक स्कूल से लेने गई थी। आरोप है कि जब पुत्री स्कूल के बाहर मौजूद थीं, तो पहले से ही घात लगाए बैठे नगरिया सतन के पवन कुमार और अभिषेक कुमार उसे जबरन बाइक पर बैठाकर ले गए। किशोरी उस समय गले में सोने की एक चेन, कानों में सोने के कुंडल और पैरों में पायल पहने थी। किशोरी की मां ने अनहोनी की भी आशंका जताई है। किशोरी की मां ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.