Bareily News: स्कूल के ताले तोड़ सामान चोरी
बरेली, अगस्त 27 -- Bareily News: ब्योंधन खुर्द। पृथ्वीपुर के कम्पोजिट विद्यालय में चोरों ने गेट के ताले तोड़कर सारा सामान चोरी कर लिया। प्रधानाध्यापक गनेशपाल सिंह ने दी तहरीर में बताया कि चोरों ने मिड-डे मील के बर्तन, राशन, इन्वर्टर, बैटरी आदि तमाम सामान चोरी कर लिया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। इसके अलावा विद्यालय के पास शिव मंदिर से तीन पीतल के घंटे और तांबे का कलश भी चोरी हो गए हैं। रमपुरा भूड के मंदिर से भी घंटे आदि चोरी हो गए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.