Bareily News: स्कूल की रसोई में गैस सिलेंडर में लगी आग, बच्चों में भगदड़
बरेली, जुलाई 3 -- Bareily News: ब्लाक मझगवां के गांव मोहर सिंह गौटिया के प्राइमरी स्कूल की रसोई में गुरूवार को गैस सिलेंडर से आग लग गई, जिससे स्कूल में बच्चों में भगदड़ मच गई। गुरुवार सुबह स्कूल की रसोई में मिड-डे मील बनाने के लिए रसोईया सर्वेश कुमारी और हंसमुख ने जैसे ही चूल्हा जलाया, पाइप से गैस रिसने लगी और आग पकड़ ली। सिलेन्डर में भी आग लग गई। घटना के दौरान स्कूल में मौजूद बच्चें घबराकर भागने लगे। ग्रामीणों ने तत्काल स्कूल में मौजूद फायर सिलेंडरों, बजरफुट डालकर आदि डालकर आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग को बुझा लिया गया। सूचना पर 112 पुलिस और आंवला फायर बिग्रेड की टीम भी मौके पर पहुंची। अग्निशमन टीम के सचिन कुमार और राहुल कुमार ने निरीक्षण में पाया कि सिलेंडर का पाइप पुराना व खराब था तथा रेगुलेटर भी लोकल लगा हुआ था। टीम ने तत्काल नया पाइप औ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.