बरेली, सितम्बर 2 -- Bareily News: डीएम अविनाश सिंह ने मंगलवार को महिला स्वयं सहायता समूहों के सदस्यों से मुलाकात कर उनके उत्पाद देखे। उन्होंने समूह का शहद स्कूलों में और मिनरल वाटर सरकारी व निजी संस्थानों में आपूर्ति कराए जाने के निर्देश दिए। डीएम ने पीपलसाना चौधरी की विमला देवी के जय श्री बाला जी स्वयं सहायता समूह द्वारा बनाए जा रहे बैटरी के पानी का अवलोकन किया। विमला देवी ने बताया कि समूह की जल्द ही आरओ मिनरल वाटर को भी निर्मित करने की योजना है ,जिस पर डीएम ने खाद्य सुरक्षा अधिकारी को समूह के कार्य को आगे लाने के लिए लाइसेंस की प्रक्रिया पूर्ण करवाने के निर्देश दिए, ताकि समूह का उत्पाद नियमानुसार बाजार में उपलब्ध कराया जा सके। उन्होंने समूह को स्कूलों, सरकारी कार्यालयों और अन्य संस्थानों में मिनरल वाटर की आपूर्ति के लिए प्रोत्साहित किया...