Bareily News: स्कूली वाहन चालकों का हुआ स्वास्थ्य, नेत्र परीक्षण
बरेली, अगस्त 23 -- Bareily News: डीएम के निर्देश पर मिशन सेफ फ्यूचर-2.0 के तहत शनिवार को नैनीताल रोड स्थित सेक्रेड हार्ट्स सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल में स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। इसमें विभिन्न विद्यालयों में संचालित स्कूली वाहनों के चालकों का चिकित्सकीय टीम ने निशुल्क स्वास्थ्य एवं नेत्र परीक्षण किया। शिविर में विभिन्न विद्यालयों से पहुंचे स्कूली वाहन चालकों ने स्वास्थ्य और आंखों की जांच कराई। प्रशासन के निर्देशानुसार जिले में संचालित सभी स्कूली वाहनों के चालकों का स्वास्थ्य एवं नेत्र परीक्षण कराया जाना अनिवार्य है। अधिकारियों के अनुसार आगे भी परिवहन विभाग और स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से ऐसे शिविर आयोजित किए जाएंगे, ताकि स्कूली बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। यह भी पढ़ें- Hardoi News: सेंट जेम्स स्कूल में स्वास्थ्य परीक्षण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.