Bareily News: सोबतीस के विद्यार्थियों ने करीब से समझी न्यायालय की कार्यप्रणाली
बरेली, अक्टूबर 25 -- Bareily News: सोबतीस पब्लिक स्कूल की कक्षा 11 कला वर्ग के विद्यार्थियों ने जिला न्यायालय का शैक्षणिक भ्रमण कर न्यायिक प्रक्रिया और कानून की बारीकियों को समझा। इस दौरान विद्यार्थियों ने एससी-एसटी, पॉक्सो, सिविल, पारिवारिक और गैंगस्टर न्यायालयों की कार्यप्रणाली देखी। साथ ही जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में निःशुल्क कानूनी सहायता से जुड़ी जानकारी प्राप्त की। विद्यार्थियों को जिला एवं सत्र न्यायाधीश और मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट से संवाद करने का अवसर भी मिला। इस दौरान उन्होंने न्यायाधीशों की भूमिका और कानून के क्षेत्र में करियर की संभावनाओं को जाना। भ्रमण का उद्देश्य किताबी ज्ञान को व्यावहारिक अनुभव से जोड़ना और विद्यार्थियों में न्याय व्यवस्था, संवैधानिक अधिकारों व नागरिक कर्तव्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।
हिंदी हिन्दुस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.