Bareily News: सैलानी बाजार में तारों के गुच्छे में लगी आग, बड़ा हादसा टला
बरेली, अगस्त 29 -- Bareily News: सैलानी बाजार में शुक्रवार शाम को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब सड़क किनारे बिजली के खंभे पर लगे तारों के गुच्छे में अचानक आग लग गई। तारों से धुआं उठता देख आसपास के दुकानदारों और राहगीरों में हड़कंप मच गया। आग लगने की सूचना मिलते ही मौके पर लोग जुट गए। गनीमत रही कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया और कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। बाजार में शाम के समय भीड़भाड़ अधिक होने के कारण घटना गंभीर रूप ले सकती थी। स्थानीय लोगों ने बिजली के खंभों पर बेतरतीब तरीके से लगे तारों और उनकी जर्जर स्थिति को लेकर चिंता जताई है। लोगों ने विद्युत विभाग से ऐसे स्थानों पर तारों के गुच्छों की जांच कराकर जरूरी सुधार कराने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.