बरेली, सितम्बर 23 -- Bareily News: अलीगंज। अलीगंज रेंज के अंतर्गत ग्राम गैनी के शिव गंगा मंदिर परिसर में सेवा संकल्प अभियान के तहत वन विभाग ने पौधारोपण कराया। कार्यक्रम में क्षेत्र पंचायत सदस्य मोरपाल एवं मंदिर महंत बाबा राम दास ने ग्रामीणों के साथ मिलकर पौधरोपण किया। महंत बाबा राम दास ने पौधों की देखभाल का संकल्प दिलाते हुए कहा कि वृक्ष हमारे जीवन का आधार हैं और पर्यावरण संतुलन के लिए पौधारोपण अत्यंत आवश्यक है। क्षेत्र पंचायत सदस्य मोर पाल ने फलदार और छायादार पौधे लगाये। इसमें क्षेत्रीय वन अधिकारी हनुमान प्रसाद, अवनेश गंगवार उपक्षेत्रीय वन अधिकारी, रामशरण वन दरोगा, गौरव पाल वन दरोगा, अमित राना, नितिन, अजय, प्रमोद, वीरेंद्र आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Garhwa News: जायंट्स सेवा सप्ताह के चौथे दिन हरियाली का संकल्प, रामलला मंदिर परिसर में ह...