बरेली, सितम्बर 25 -- Bareily News: नवाबगंज। सेवा संकल्प अभियान के तहत कस्बे के जेपीएनए इंटर कॉलेज में विकसित भारत और विकसित उत्तर प्रदेश की परिकल्पना को लेकर पोस्टर एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक डॉ. एमपी आर्य ने किया। पोस्टर प्रतियोगिता में जेबीएस इंटर कॉलेज बरौर के निक्स ने प्रथम, राजकीय इंटर कॉलेज हाफिजगंज की रिफा ने द्वितीय और एसएसटी इंटर कॉलेज नवाबगंज की तान्या ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। क्विज प्रतियोगिता में राजकीय हाईस्कूल परोथी के जय प्रकाश ने प्रथम, राजकीय हाईस्कूल बढ़ेपुरा के मोहम्मद नवाजिश ने द्वितीय और जेपीएन इंटर कॉलेज की आरिफा बी ने तृतीय स्थान हासिल किया। यह भी पढ़ें- Shahjahnpur News: मेरे सपनों का भारत विषय पर छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा...