बरेली, अक्टूबर 9 -- Bareily News: शेरगढ़ संवाददाता। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ब्लॉक सभागार में चल रहे पांच दिवसीय शिविर का शुक्रवार को समापन हो गया। शिविर में कृषि, बिजली, राजस्व, शिक्षा और बाल विकास परियोजना सहित विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए गए, जहां ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी गई। खंड विकास अधिकारी आनंद विजय यादव और सहायक विकास अधिकारी राजीव शर्मा ने स्टॉलों का निरीक्षण कर अधिकारियों व कर्मचारियों को ग्रामीणों को योजनाओं के प्रति जागरूक करने के निर्देश दिए। समापन से पहले बाल विकास परियोजना की ओर से महिलाओं की गोद भराई कराई गई। वहीं स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए आशा वर्कर को स्वास्थ्य विभाग की ओर प्रमाणपत्र वितरण किए गए। यह भी पढ़ें- Bareily News: सेवा संकल्प के पांच दिवसीय शिविर का समाप...