बरेली, अक्टूबर 7 -- Bareily News: सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत बुधवार को सेवा ज्योति कलश यात्राओं का आयोजन किया गया। यात्राओं का बरेली क्लब में समापन हुआ, जहां सेवा कलश की स्थापना के साथ अखंड सेवा ज्योति स्थापित की गई। इन यात्राओं में करीब दस हजार लोग शामिल हुए। पंचायत राज विभाग ने सुबह 8:30 बजे से विकास भवन से बरेली क्लब तक ज्योति कलश यात्रा का आयोजन किया। इसमें डीडीओ दिनेश यादव, डीपीआरओ कमल किशोर, उपायुक्त स्वत रोजगार, जिला युवा कल्याण अधिकारी और पंचायत राज सफाई कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष रामलाल कश्यप आदि शामिल हुए। एक अन्य कलश यात्रा गांधी उद्यान पार्क से निकली। यह भी पढ़ें- Hapur News: सेवा ज्योति कलश यात्रा विकसित भारत के संकल्प के तहत निकाली रैली इस विशाल यात्रा में 8,000 से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया। यात्रा में राधा-कृष्ण, भारत ...