Bareily News: सेल्समैन ने डंडा लेकर दौड़ाया
बरेली, अगस्त 29 -- Bareily News: शाही,संवाददाता। धनेटा निवासी संजीव ने बीयर की दुकान के सेल्समैन पर बीयर के अतिरिक्त रुपये वसूलने का आरोप लगाया है। उन्होने शासन को भेजे प्रार्थना पत्र में कहा है कि वे 28 अगस्त को दुकान पर बीयर की चार बोतलें खरीदने गए। उनका आरोप है सेल्समैन प्रति बोतल 40 रुपये अतिरिक्त मांग रहा था। विरोध करने पर सेल्मैन ने डंडा लेकर उनको दौड़ाया। सेल्समैन ने दलित उत्पीड़न के मामले में फंसाने की धमकी दी। ग्रामीण ने जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.