बरेली, नवम्बर 7 -- Bareily News: बरेली। फ्यूचर यूनिवर्सिटी में दीपावली के उपलक्ष्य में सेलेस्टिया का भव्य आयोजन किया गया। सांस्कृतिक और आध्यात्मिक कार्यक्रम में भगवान श्रीराम के सत्य, त्याग, मर्यादा और कर्तव्य के आदर्शों को प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कुलाधिपति मुकेश गुप्ता, मुख्य अतिथि एसडीएम फरीदपुर विदुषी सिंह, प्रो-चांसलर दीप गुप्ता, चेयरपर्सन संध्या गुप्ता, कुलपति डॉ. राजेंद्र सिन्हा और प्रो-वाइस चांसलर डॉ. पंकज कुमार मिश्रा ने गणेश-लक्ष्मी पूजन और दीप प्रज्ज्वलन से किया। विदुषी सिंह ने युवाओं को लक्ष्य निर्धारित कर मेहनत करने और जनगणना में सहयोग देने के लिए प्रेरित किया। समारोह में रामायण पर आधारित नाट्य प्रस्तुति, नृत्य और गायन आकर्षण का केंद्र रहे। यह भी पढ़ें- Farrukhabad Kannauj News: दीवाली मेले में विद्यार्थियों ने...