Bareily News: सेमीफाइनल में पहुंची बरेली मंडल की टीम
बरेली, अक्टूबर 29 -- Bareily News: बरेली। वाराणसी में चल रही सीनियर बालक स्टेट फुटबाल चैंपियनशिप में बरेली मंडल ने क्वार्टर फाइनल में आगरा मंडल को 4-1 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। बुधवार को हुए मुकाबले में मोहम्मद आदिल ने हैट्रिक लगाई। बरेली की ओर से मोहम्मद आदिल ने 21वें मिनट में गोल कर टीम को बढ़त दिलाई। इसके बाद 38वें मिनट में शान के पास पर आदिल ने दूसरा गोल किया। आगरा मंडल ने 40वें मिनट के आसपास गोलकर स्कोर 2-1 कर दिया। मध्यांतर के बाद बरेली की टीम ने आक्रामक खेल दिखाया। 55वें मिनट में आदिल ने तीसरा गोलकर हैट्रिक पूरी की। वहीं 59वें मिनट में विनय कुमार ने गोलकर टीम की बढ़त 4-1 कर दी। मुकाबले में बरेली के शान प्रसाद को मध्यांतर से पहले रेड कार्ड दिखाया गया। इसके बावजूद टीम 10 खिलाड़ियों के साथ ने अंत तक बढ़त कायम रखी और जीत दर्ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.