बरेली, जुलाई 6 -- Bareily News: सेटेलाइट बस स्टैंड पर कोई व्यक्ति करीब एक महीने के बच्चे को ठेले के नीचे रखकर चला गया। पुलिस ने बच्चे को चाइल्डलाइन को सौंपकर उसके माता-पिता की तलाश शुरू कर दी है। आशंका जताई जा रही है कि कोई मां बच्चे को छोड़कर चली गई या फिर उसने चोरी करने के बाद ले जाने का मौका न मिलने पर वहां रख दिया गया। बारादरी इंस्पेक्टर बिजेंद्र सिंह ने बताया कि शनिवार रात करीब डेढ़ बजे लोगों ने एक ठेले के नीचे बच्चे के रोने की आवाज सुनी तो पुलिस को सूचना दी। सेटेलाइट चौकी प्रभारी मयंक भारद्वाज वहां पहुंचे तो ठेले के नीचे करीब एक महीने का बच्चा मिला, जिसके हाथ में अस्पताल की कैथ लगी हुई थी। पुलिस ने बच्चे को कब्जे में लेकर चाइल्ड हेल्प लाइन पर सूचना दी। थाने पहुंची टीम ने बच्चे को अपने कब्जे में लेकर उसका मेडिकल परीक्षण कराने के बाद ...