Bareily News: सेटेलाइट नाले में गिरकर हुई थी हरदोई निवासी तौहीद की मौत
बरेली, अगस्त 12 -- Bareily News: बरेली। सेटेलाइट स्थित नाले में गिरकर हरदोई निवासी तौहीद की मौत के मामले में करीब छह माह बाद नगर निगम प्रशासन ने कार्रवाई की है। नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य ने मामले में कार्रवाई की रिपोर्ट शासन को भेज दी है। नगर स्वास्थ्य अधिकारी के खिलाफ प्रतिकूल प्रविष्टि की कार्रवाई की गई है, जबकि दो अवर अभियंताओं के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की गई है। संबंधित ठेकेदार पर 2 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। छह माह पहले सेटेलाइट क्षेत्र में तौहीद नाले में गिर गया था। हादसे के बाद उसकी तलाश में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। करीब 30 घंटे बाद तौहीद का शव नाले से निकाला जा सका था। घटना के बाद नगर निगम की कार्यप्रणाली और नाले की व्यवस्था को लेकर सवाल उठे थे। युवक की मौत का मामला शासन के साथ ही मानवाधिकार आयोग तक पहुंचा था। जां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.