Bareily News: सेंथल में 19 घंटे से बिजली गुल, गर्मी से बेहाल हुए लोग
बरेली, सितम्बर 1 -- Bareily News: सेंथल। सोमवार की रात बारिश शुरू होने के बाद कस्बे की बिजली गुल हो गई। रात भर लोग गर्मी से बेहाल रहे। सुबह लोगों के घरों के टैंको का पानी भी खत्म हो गया और इन्वर्टर की बैटरियां भी जवाब दे गईं। इससे लोगों की मुश्किलें और बढ़ गईं। देर शाम तक कस्बे की बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। सोमवार की रात 11:30 बजे हल्की बारिश शुरू हुई। इसके बाद कस्बे की बिजली गुल हो गई। लोग बिजली आने का इंतजार करते रहे, लेकिन रातभर बिजली नहीं आई। इस वजह से उन्हें गर्मी में ही रात गुजारनी पड़ी। मंगलवार की सुबह लोगों के घरों की पानी की टंकियां खाली हो गईं। घरों में लगे इनवर्टर की बैटरियां भी जवाब दे गईं। इससे लोगों के घरों में पानी की किल्लत हो गई। लोगों को हैंडपंपों से पानी भरकर घरों में लाना पड़ा। वहीं पेयजल और रोजमर्रा के काम के लिए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.