Bareily News: सेंथल-फैजुल्लापुर मार्ग पर जलभराव,चोटिल हो रहे बाइक सवार
बरेली, अक्टूबर 9 -- Bareily News: सेंथल। कस्बे के फैजुल्लापुर मार्ग पर जलभराव से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर हुए गड्ढों में जलभराव से बाइक सवार फिसलकर चोटिल हो रहे हैं, जबकि पानी भरे गड्ढों में ई-रिक्शा भी फंसकर पलट रहे हैं। पिछले दो दिनों से हुई बारिश के बाद सड़क पर जलभराव की समस्या और बढ़ गई है। सड़क से गुजरने वाले लोगों को पानी के बीच से निकलने में भारी दिक्कत हो रही है। वहीं जलभराव के कारण हादसों का खतरा बना हुआ है। इससे नाराज बादशाह, सईद मियां, बब्बू खान, फैज खान, परवाज खान, फरीद खान, नदीम व गुड्डू अंसारी आदि ने अधिकारियों से सड़क को जल्द दुरुस्त कराने की मांग की है। यह भी पढ़ें- Sambhal News: रेलवे रोड खस्ताहाल, गड्ढों से राहगीर परेशान ताकि लोगों को परेशानी से राहत मिल सके।फोटो- सेंथल-फैजुल्लापुर मार्ग पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.