बरेली, नवम्बर 15 -- Bareily News: बरेली। चनेहटा स्थित सेंट जेवियर्स स्कूल में बाल दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। आयोजित कार्यक्रम में बच्चों के लिए विभिन्न खेलकूद और मनोरंजक गतिविधियां आयोजित की गईं। विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया और जमकर मस्ती की। कार्यक्रम का खास आकर्षण शिक्षकों द्वारा लगाई गईं स्वादिष्ट व्यंजनों की दुकानें रहीं। बच्चों ने विभिन्न पकवानों का आनंद लिया। पूरे विद्यालय परिसर में उत्साह और उल्लास का माहौल रहा। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्या दीप्ति चौधरी ने सभी बच्चों को मिठाई वितरित की। आयोजन ने विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ मनोरंजन और आपसी मेलजोल का यादगार अवसर दिया। यह भी पढ़ें- Bareily News: बाल मेले में बच्चों ने दिखाया हुनर, स्टाल लगाकर सीखे कारोबार के गुर यह भी पढ़ें- Kanpur N...