Bareily News: सेंट्रल जेल से फरार कैदी को शरण देने वाला गिरफ्तार
बरेली, जुलाई 17 -- Bareily News: सेंट्रल जेल के कृषि फार्म से फरार हुए कैदी दिनेश को तमंचा और चार दिन तक अपने घर में शरण देने के आरोपी को इज्जतनगर पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। उसके कब्जे से भी तमंचा और कारतूस बरामद हुआ है। बता दें कि सेंट्रल जेल में पाक्सो के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहा अमरोहा जिले में डिडौली थाना क्षेत्र के गांव नन्हेड़ा राजपूत निवासी कैदी दिनेश पिछले दिनों कृषि फार्म से फरार हो गया था। 26 जून की देर रात इज्जतनगर पुलिस ने उसे मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। उसके कब्जे से तमंचा और कारतूस भी बरामद हुए थे। पूछताछ में दिनेश ने बताया कि खेत पर काम करने के दौरान उसकी मुलाकात परतापुर चौधरी के नासिर कुरैशी से हुई। जेल से भागकर वह नासिर के घर में ही छिपा रहा और फिर उससे तमंचा लेकर अपने घर जाने को नि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.