बरेली, सितम्बर 12 -- Bareily News: भमोरा। श्री आदर्श रामलीला कमेटी का सूरज बाल्मीकि को दूसरी बार अध्यक्ष बनाया गया है। मेला प्रबंधक ग्राम प्रधान भगवान दास गौरव की अध्यक्षता में श्री आदर्श रामलीला कमेटी का चुनाव किया गया। इसमें ग्रामीणों ने सूरजपाल बाल्मीकि को सर्वसम्मति से अध्यक्ष और छोटे लाल शर्मा को कोषाध्यक्ष, सीताराम श्रीवास्तव, शिव सेवक गुप्ता, बीडी वर्मा को संरक्षक तथा दिनेश श्रीवास्तव, राधेश्याम कश्यप, दीपक वर्मा, शिव कुमार शर्मा को उपाध्यक्ष बनाया है। वहीं 11 लोगों को सदस्य चुना गया है। यह रामलीला एक पखवाड़े तक चलेगी जो 21 सितंबर से शुरू हो रही है। यह भी पढ़ें- संजय खंडेलवाल अध्यक्ष और विपिन बने मंत्री

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...