Bareily News: सूदनपुर में करंट से एक भैंस की मौत
बरेली, अगस्त 17 -- Bareily News: राजपुर कलां। राजपुर कला में सोमवार को करंट लगने से एक भैंस की मौत हो गई, जबकि रविवार को सूदनपुर में तीन पशु करंट से मर चुके हैं। बिजली विभाग ने कोई सुध नहीं ली है। राजपुर कलां निवासी बादाम सिंह सोमवार दोपहर अपनी भैंस चराने के लिए जंगल की ओर ले जा रहे थे। रास्ते में सड़क किनारे आम के बाग के पास बारिश का पानी भरा था। पानी में खड़े बिजली के खंभे से आ रहे करंट से भैंस की मौत हो गई। पीड़ित पशुपालक बादाम सिंह ने मृत भैंस का पोस्टमार्टम कराने की मांग की है
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.