Bareily News: सुरेश शर्मा जयंती पर युवाओं ने लिया राष्ट्र निर्माण का संकल्प
बरेली, नवम्बर 5 -- Bareily News: प्रेम सुरेश फाउंडेशन की ओर से सुरेश शर्मा नगर स्थित एसएसवी विद्यालय सभागार में स्वर्गीय सुरेश शर्मा की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ फाउंडेशन अध्यक्ष साकेत सुधांशु शर्मा और महासचिव अंजलि शर्मा ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर किया।साकेत सुधांशु शर्मा ने बताया कि सुरेश शर्मा राष्ट्रीय स्तर के छात्र नेता थे। उन्होंने 1969 से 1974 तक बरेली कॉलेज छात्रसंघ अध्यक्ष के रूप में कार्य किया। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी भी उन्हें पसंद करते थे। अंजलि शर्मा ने युवाओं में नेतृत्व, सकारात्मक सोच और राष्ट्रसेवा की भावना विकसित करने पर जोर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.