Bareily News: सुरक्षित बचपन अभियान के अंतर्गत छात्राओं ने जाने कानूनी अधिकार
बरेली, अक्टूबर 30 -- Bareily News: बरेली। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में 'सुरक्षित बचपन अभियान' के अंतर्गत द्रौपदी कन्या इंटर कॉलेज में छात्राओं की सुरक्षा औक अधिकारों के प्रति जागरूकता कार्यक्रम हुआ। विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. रामश्री एवं अपर सिविल जज सुमित कुमार द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित एवं माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। असिस्टेंट लीगल एंड डिफेंस काउंसिल रामदत्त, पैरा लीगल वॉलंटियर हरस्वरूप गंगवार एवं सपना द्विवेदी आदि ने छात्राओं को गुड टच एवं बैड टच, यौन उत्पीड़न तथा पॉक्सो अधिनियम के साथ हेल्पलाइन नंबर 1098,112 और 181 के बारे में भी बताया। यह भी पढ़ें- Nainital News: स्कूली बच्चों को बताए सुरक्षा और कानूनी अधिकार यह भी पढ़ें- Bageshwar News: पॉक्सो अधि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.