Bareily News: सुन्नी वक्फ बोर्ड का जल्द हो गठन, जिम्मेदारी सूफी मुसलमानों को मिले: मौलाना शहाबुद्दीन
बरेली, नवम्बर 6 -- Bareily News: बरेली। सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड का जल्द गठन करने और उसकी जिम्मेदारी सुन्नी सूफी मुसलमानों को सौंपने की मांग उठी है। ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर बोर्ड के गठन में देरी पर चिंता जताई है। मौलाना ने कहा कि सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड लखनऊ कई महीनों से भंग है। इसकी वजह से मस्जिदों, दरगाहों, कब्रिस्तानों और अन्य धार्मिक संस्थाओं के कामकाज एवं संचालन में परेशानियां आ रही हैं। प्रदेश के विभिन्न जिलों से धार्मिक संस्थाओं से जुड़े लोगों ने उनसे संपर्क कर अपनी समस्याएं बताई हैं। इसी के मद्देनजर उन्होंने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर जल्द बोर्ड गठित करने की मांग की है। यह भी पढ़ें- Ghumla News: गुमला अंजुमन इस्लामियां ने किया ओल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.