बरेली, अक्टूबर 6 -- Bareily News: विश्व जागृति मिशन बरेली मंडल की ओर से 7 से 10 अक्टूबर तक एमबी इंटर कॉलेज मैदान में भव्य सनातन संस्कृति सत्संग आयोजित किया जाएगा। पूज्य सुधांशु महाराज प्रवचनों के माध्यम से श्रद्धालुओं को जीवन मूल्यों, सकारात्मक सोच, पारिवारिक संस्कार और सेवा-सद्भाव का संदेश देंगे। सोमवार को आयोजि प्रेस वार्ता में मिशन के प्रधान देवेंद्र खंडेलवाल ने बताया कि सत्संग का उद्देश्य आध्यात्मिक जागरण के साथ समाज में सेवा, परोपकार और नैतिक मूल्यों को मजबूत करना है। 8 व 9 अक्टूबर को सुबह 7:30 बजे राष्ट्रहित एवं नाथ नगरी बरेली के सर्वांगीण विकास के लिए यज्ञ होगा। वहीं 6 अक्टूबर को शाम चार बजे से भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। प्रेस वार्ता में महामंत्री पवन कुमार अरोड़ा, कथा संयोजक संजय गर्ग और संदीप मेहरा, ममता गर्ग और रश्मि अग्रवाल ...