Bareily News: सुदामा चरित्र के साथ भागवत कथा का हुआ समापन
बरेली, अक्टूबर 7 -- Bareily News: पुराना शहर स्थित माहौर वैश्य नवदुर्गा मंदिर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा का बुधवार को सुदामा चरित्र, शुकदेव जी की विदाई और व्यास पूजन के साथ समापन हुआ। कथा व्यास आचार्य मुकेश मिश्रा ने सुदामा चरित्र के माध्यम से निष्काम भक्ति और सच्ची मित्रता का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि भगवान भक्त की भेंट नहीं, उसके भाव को देखते हैं। शुकदेव जी के प्रसंग से त्याग और वैराग्य की प्रेरणा दी। अंत में श्रद्धालुओं ने व्यासपीठ का पूजन कर कथा-यज्ञ की पूर्णाहुति की। इस दौरान रामेंद्र प्रसाद गुप्ता, राजेश गुप्ता, उमेश गुप्ता, पवन गुप्ता, मुरारी लाल गुप्ता, अनिल गुप्ता आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.