Bareily News: सीवर-वाटर लाइन के बाद सड़कों की मरम्मत में नई तकनीक का इस्तेमाल, तुरंत सूख रहा पैचवर्क
बरेली, अगस्त 14 -- Bareily News: कांवड़ यात्रा को देखते हुए नगर निगम ने शहर की सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने के अभियान को तेज कर दिया है। सीवर और वाटर लाइन बिछाने के बाद क्षतिग्रस्त हुई सड़कों पर अब नई तकनीक से पैचवर्क कराया जा रहा है। इसमें खास बात यह है कि इस तकनीक से किया गया पैचवर्क कम समय में सूख जाता है, जिससे सड़क को लंबे समय तक बंद रखने की जरूरत नहीं पड़ती और यातायात भी प्रभावित नहीं होता। नगर निगम की टीम ने शहर के विभिन्न मार्गों पर सीवर और वाटर लाइन के काम के बाद उखड़ी सड़कों और बने गड्ढों को चिह्नित कर मरम्मत शुरू कर दी है। नई तकनीक से सड़क की खराब सतह पर पैचवर्क किया जा रहा है, जिससे मरम्मत के बाद मार्ग को जल्द ही यातायात के लिए खोला जा सके। शहर में कांवड़ यात्रा के दौरान प्रमुख मार्गों पर यातायात का दबाव बढ़ने की संभावना को देखत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.