बरेली, जुलाई 27 -- Bareily News: बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत बनी सड़क एक बार फिर सीवर लाइन चोक होने के कारण धंस गई। सड़क का बड़ा हिस्सा अचानक बैठ जाने से वहां गहरा गड्ढा बन गया, जिससे हादसे की आशंका पैदा हो गई।घटना की जानकारी सूचना मिलते ही नगर निगम के जलकल विभाग, निर्माण विभाग और स्मार्ट सिटी परियोजना के अधिकारी मौके पर पहुंचे और तत्काल बैरिकेडिंग कर क्षेत्र को सुरक्षित करते हुए मरम्मत कार्य शुरू करा दिया। सोमवार को बरेली कालेज गेट स्थित स्मार्ट सिटी परियोजना से बनी सड़क अचानक धंस गई। गनीमत रही उस समय कोई वाहन वहां से नहीं गुजर रहे थे। बताया जा रहा है कि यह पहली घटना नहीं है।स्थायी समाधान की आवश्यकता इससे पहले भी इसी स्थान पर सीवर लाइन चोक होने के कारण सड़क का बड़ा हिस्सा धंस गया था, जिसे बाद में दुरुस्त कराया गय...