बरेली, अक्टूबर 24 -- Bareily News: सीबीगंज में युवक ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस बरेली, मुख्य संवाददाता। सीबीगंज थाना क्षेत्र की खलीलपुर रोड स्थित गली नंबर दो में शनिवार को एक व्यक्ति ने आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फोरेंसिक टीम के साथ जांच की। पंचायतनामे की कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। एसओ सीबीगंज विनोद सिंह ने बताया कि शनिवार सुबह डायल 112 से पुलिस को सूचना मिली कि खलीलपुर की गली नंबर दो में एक व्यक्ति ने फांसी लगा ली है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जानकारी की तो मृतक की पहचान 40 वर्षीय ललित उर्फ तन्नू पुत्र ओमप्रकाश के रूप में हुई है। लोगों ने बताया कि वह अपने कमरे में अकेला रहता था। उसकी मां की मृत्यु हो चुकी है और पिता उसकी बहन के यहां रहते हैं, जबकि छोटा भाई कैंफर कॉलोनी में रहता है। बताया ग...