Bareily News: सीट लॉक न कर सके विद्यार्थियों को मिला अंतिम मौका
बरेली, अक्टूबर 18 -- Bareily News: बरेली। स्नातक व परास्नातक के ऐसे अभ्यर्थी जिनकी किसी कारण से सीट लॉक नहीं हो सकी या उनका प्रवेश किसी अन्य कारण से नहीं हो सका, उन्हें एक अंतिम मौका दिया गया है। बरेली कॉलेज की मुख्य प्रवेश समन्वयक व उप प्राचार्या प्रो. वंदना शर्मा ने बताया कि ऐसे विद्यार्थी जिनकाएनरोलमेंट नंबर अभी जारी नहीं हुआ है वह आवश्यक रूप से 22 अक्तूबर को सुबह 11 बजे सभी आवश्यक पत्राजातों के साथ महाविद्यालय के सेमिनार कक्ष में उपस्थित हो। उन्होंने स्पष्ट किया कि विश्वविद्यालय स्तर से प्राप्त यह अंतिम अवसर है। अंतिम अवसर का लाभ न लेने वाले अभ्यर्थियों को अन्य कोई अवसर नहीं मिलेगा। इसके बाद सभी जिम्मेदारी अभ्यर्थी की स्वयं होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.