Bareily News: सीओ ने सुनीं जन शिकायतें, निस्तारण के दिये निर्देश
बरेली, अक्टूबर 30 -- Bareily News: भमोरा। सीओ आंवला ने थाने में बैठकर जन शिकायतें सुनीं और उनके निस्तारण को निर्देश दिए। शुक्रवार को सीओ आंवला हेमंत उपाध्याय ने थाने में बैठकर लोगों की समस्याओं को सुना और कार्रवाई के निर्देश दिए। हजरतपुर की विधवा हाजरा बेगम ने बताया कि उसके पति के हिस्से की 10 बीघा जमीन है। उस जमीन पर उसका जेठ सलीमुद्दीन खेती करता आ रहा था वह उसे खाने के लिए अनाज देता था। महिला ने अपने पति के हिस्से की जमीन गिरवीं रखकर अपनी बेटी की शादी करने का मन बनाया, लेकिन जेठ ने उसे जमीन गिरवी रखने से रोक दिया। वह जमीन से कब्जा नही छोड़ रहा, जिसे लेकर उसका विवाद हो गया। सीओ ने मामले की जांच कर आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इस दौरान थानाध्यक्ष कुशलपाल सिंह, एसएस आई धर्मेंद्र पंवार आदि मौजूद रहे।फोटो 05- भमोरा थाना में स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.