Bareily News: सीओ जलालाबाद को नोटिस, पांच थाना प्रभारी जांच में फंसे
बरेली, अक्टूबर 30 -- Bareily News: जनसुनवाई को लेकर डीजीपी राजीव कृष्ण की सख्ती के बाद अब हर स्तर से कार्रवाई शुरू की गई है। डीआईजी अजय साहनी ने जनसुनवाई में लापरवाही पर सीओ जलालाबाद को नोटिस देकर स्पष्टीकरण मांगा है। वहीं, पीलीभीत के दो और शाहजहांपुर के तीन थाना प्रभारियों की प्रारंभिक जांच शुरू कराई है। डीआईजी अजय साहनी ने गुरुवार को रेंज कार्यालय में चारों जिलों के पुलिस कप्तानों के साथ कई बिंदुओं पर समीक्षा बैठक की। इस दौरान आईजीआरएस एवं जनशिकायत निस्तारण में लापरवाही को लेकर पीलीभीत के सुनगढ़ी व माधोटांडा के थाना प्रभारी की प्रारंभिक जांच शुरू करने के निर्देश दिए। जनपद शाहजहांपुर में थाना प्रभारी जलालाबाद, कलान एवं तिलहर के विरुद्ध प्रारंभिक जांच शुरू करने के साथ ही सीओ जलालाबाद से स्पष्टीकरण लेने के भी निर्देश दिए। साथ ही एसपी, एडिश...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.