बरेली, नवम्बर 18 -- Bareily News: फेफड़ों की गंभीर बीमारी क्रॉनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज (सीओपीडी) के मरीजों की शुरुआती पहचान और इलाज में टेलीमेडिसिन अहम भूमिका निभा रही है। जिले में हर माह औसतन 400 से अधिक मरीजों की टेलीमेडिसिन के माध्यम से स्क्रीनिंग की जा रही है। बीमारी के लक्षण मिलने पर मरीजों को ई-संजीवनी के जरिये उच्च चिकित्सा केंद्रों के विशेषज्ञों से परामर्श भी दिलाया जा रहा है। इससे गांव-देहात के मरीजों को इलाज के लिए बार-बार अस्पतालों के चक्कर नहीं लगाने पड़ रहे हैं। सीओपीडी फेफड़ों की ऐसी बीमारी है, जिसमें सांस की नलियां सिकुड़ने और उनमें सूजन आने से मरीज को सांस लेने में परेशानी होती है। यह भी पढ़ें- Lucknow News: सांस फूलने की अनदेखी सेहत पर पड़ सकती है भारी शुरुआत में मरीज अक्सर सांस फूलने और खांसी को सामान्य समस्या समझकर न...