Bareily News: सीएम योगी को चिट्ठी भेजने के बाद खुला देवचरा का नाला
बरेली, सितम्बर 21 -- Bareily News: कस्बा देवचरा के किसानों की चिट्ठी सीएम योगी आदित्यनाथ के पास पहुंचते ही हड़कंप मच गया। राजस्व विभाग ने मौके पर जाकर किसानों के जलमग्न खेतों का निरीक्षण किया। टीम ने किसानों के बयान दर्ज किए। किसान सिक्सलेन निर्माण कंपनी पर कार्यवाही और फसल मुआवजा की मांग पर अड़ हैं। जांच के बाद निर्माण कंपनी ने कस्बा का बंद मुख्यनाला खोल दिया है। बता दें बरेली मथुरा सिक्सलेन बनाने वाली निर्माण कंपनी कस्बा देवचरा में बाईपास को बरेली बदायूं रोड पर फ्लाईओवर बना रही है। देवचरा के किसानो का आरोप है कि निर्माण कंपनी ने वैकल्पिक जलनिकास मार्ग बनाये बगैर कस्बा देवचरा का मुख्य नाला दिसंबर 2025 से बंद कर रखा है। जिससे नाले का गंदा पानी किसानों के निचले खेतों में भर गया है। नाले के गंदे पानी के कारण उनकी फसल बर्बाद हो गई। नाले का ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.