Bareily News: सीएम डैशबोर्ड में तीसरे से छठे स्थान पर खिसका बरेली
बरेली, अक्टूबर 15 -- Bareily News: बरेली, मुख्य संवाददाता। अगस्त के मुकाबले सितंबर में सीएम डैशबोर्ड पर बरेली की रैंक तीसरे स्थान से खिसक कर छठे स्थान पर पहुंच गई है। बुधवार को डीएम ने कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में बैठक के दौरान रैंक गिरने पर नाराजगी जताते हुए सुधार के निर्देश दिए। जुलाई की तरह अगस्त की सीएम डैशबोर्ड की विकास व राजस्व कार्यों की संयुक्त रैंक में बरेली ने प्रदेश में तीसरा स्थान प्राप्त किया था। सितंबर में बरेली को विकास और राजस्व की संयुक्त रैंक में छठा स्थान मिला है। बरेली को दस में से 9.28 अंक प्राप्त हुए हैं। विकास कार्यों में बरेली को 14वां और राजस्व कार्यों में तीसरी रैंक आई है। डीएम ने बुधवार को बैठक की। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि योजनाओं की प्रगति में तत्काल सुधार लाते हुए जिले की रैंकिंग बेहतर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.