बरेली, नवम्बर 16 -- Bareily News: सीएम ग्रिड योजना के तहत शहर की सड़कों को चमकाने का काम चल रहा है, लेकिन निर्माण कार्य से ज्यादा उसकी अव्यवस्थाएं लोगों को परेशान कर रही हैं। कोहाड़ापीर से कुदेशिया फाटक तक सड़क किनारे दुकानों और मकानों के सामने निर्माण सामग्री फैली पड़ी है। कहीं बजरी और रेत के ढेर लगे हैं तो कहीं निर्माण से जुड़ा सामान रास्ते तक फैल गया है। कुछ जगहों पर खुदाई करके ऐसे ही छोड़ दिया गया है। इससे दुकानदारों, स्थानीय निवासियों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य ने निर्माण सामग्री को व्यवस्थित रखने और लोगों को परेशानी से बचाने के लिए सख्त निर्देश दिए थे, लेकिन मौके पर इन निर्देशों का असर नजर नहीं आ रहा है। सीएम ग्रिड योजना का उद्देश्य शहर की सड़कों को आधुनिक सुविधाओं से लैस करना और या...