बरेली, अक्टूबर 12 -- Bareily News: बरेली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन पर स्वास्थ्य विभाग की तरफ से सेफ हाउस बनाया गया है। मिशन अस्पताल और गंगाचरण अस्पताल को सेफ अस्पताल में सेफ हाउस बना है और यहां डॉक्टर-स्टाफ की टीम तैनात रहेगी। दोनों अस्पतालों में अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। सोमवार को सीएमओ डॉ. विश्राम सिंह और वीआईपी ड्यूटी नोडल अधिकारी डॉ. लईक अंसारी ने करीब आधा घंटा तक बैठक की। बैठक के बाद कार्यक्रम स्थल पर डॉक्टरों और स्टाफ की तैनाती का चार्ट बनाया गया। मुख्यमंत्री के काफिले के साथ एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस भी तैनात रहेगी। यह भी पढ़ें- Bareily News: मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारियां जोरों पर

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...