Bareily News: सीएमओ ने किया मझगवां पीएचसी का औचक निरीक्षण
बरेली, अक्टूबर 27 -- Bareily News: अलीगंज। मुख्य चिकित्सा अधिकारी बरेली डॉ. विश्राम सिंह ने मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मझगवां का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल परिसर में साफ-सफाई, स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और कर्मचारियों की उपस्थिति का बारीकी से जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सुनील कुमार ने बताया कि निरीक्षण के समय सीएचसी का समस्त स्टाफ उपस्थित मिला। सीएमओ ने अस्पताल में साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने और मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के बाद सीएमओ ने संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत ग्राम मानपुर और रघुवीरपुर का भी दौरा किया। गांवों में साफ-सफाई की व्यवस्था संतोषजनक पाई गई। क्षेत्र में मच्छरजनित रोगों की रोकथाम के लिए एं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.