बरेली, अक्टूबर 6 -- Bareily News: ​आंवला। नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर मंगलवार को 'सेवा संकल्प अभियान' के अंतर्गत एक दिवसीय रक्तदान शिविर लगाया गया। जिसमें क्षेत्र के युवाओं और प्रबुद्ध नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान कुल 7 यूनिट रक्तदान कर मानव सेवा का संकल्प लिया गया।टीम में डॉ. आयुष, पीआरओ मनोज कुमार, लैब टेक्नीशियन आशा रानी, विवेक दीक्षित, अजीम, संतराम और वेदराम शामिल रहे।​कार्यक्रम को सफल बनाने में सीएचसी प्रभारी डॉ. विनय पाल, डॉ. विकास यादव तथा फार्मासिस्ट नरेंद्र कुमार , किशन कुमार, मुकेश कुमार,रवि सिंह, समाजसेवी बच्चन सिंह का सहयोग रहा। यह भी पढ़ें- Lakhimpur Khiri News: फरधान सीएचसी में रक्तदान शिविर, 15 यूनिट रक्त एकत्र

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...