Bareily News: सीएचसी पर खुलेंगे मैटरनिटी कॉल सेंटर, होगी टेली हेल्थ मॉनीटरिंग
बरेली, अक्टूबर 21 -- Bareily News: बरेली। गर्भवती महिलाओं और नवजातों की बेहतर देखभाल के लिए अब सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) पर मैटरनिटी कॉल सेंटर खोले जाएंगे। निजी अस्पतालों की तर्ज पर शुरू की जा रही इस व्यवस्था के तहत गर्भावस्था से लेकर प्रसव तक महिलाओं की नियमित निगरानी की जाएगी। फरीदपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर इसकी शुरुआत हो गई है। यहां एंटीनेटल केयर (एएनसी) के लिए पंजीकृत गर्भवती महिलाओं का पूरा रिकॉर्ड तैयार कर उनकी सेहत का नियमित फॉलोअप किया जाएगा। कॉल सेंटर की टीम पंजीकरण के दौरान दर्ज मोबाइल नंबरों पर फोन कर महिलाओं से उनकी सेहत और जांच संबंधी जानकारी लेगी। साथ ही उन्हें जरूरी दवाओं के सेवन, टीकाकरण और आगामी जांच की तारीख के बारे में भी बताया जाएगा। इससे गर्भवती महिलाओं को समय पर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने और प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.