बरेली, अक्टूबर 27 -- Bareily News: बरेली। कृषि मंत्रालय भारत सरकार द्वारा "खेत बचाओ अभियान" के तहत भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद नई दिल्ली के निर्देशन में केन्द्रीय पक्षी अनुसंधान संस्थान इज्जतनगर की ओर से अहलादपुर गांव में खेत बजाओ जागरुकता कार्यक्रम किया गया। डॉक्टर जगबीर सिंह त्यागी निदेशक के निर्देशन में डॉ. एमपी सागर नोडल अधिकारी के नेतृत्व में हुआ। तकनीकी अधिकारी अरुण कुमार ने किसानों को बताया, फसलों में आवश्यकता से अधिक रसायनिक उर्वरकों का प्रयोग किया जा रहा है, जिससे खेत की मिट्टी से पोशक तत्व खत्म हो रहे हैं। कार्यक्रम आयोजन में तकनीकी अधिकारी जयदीप अरोरा एवं किसान मदन लाल साहू का विशेष सहयोग रहा। यह भी पढ़ें- Lucknow News: किसानों को मृदा संरक्षण की जानकारी दी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...