Bareily News: सिस्टम की घोर लापरवाही नदी से महज 150 मीटर की दूरी पर शुरू कराया था निर्माण, अब नदी में समा गई
बरेली, सितम्बर 8 -- Bareily News: शेरगढ़ संवाददाता। बैरमनगर गांव में निर्माणाधीन पानी की टंकी के नदी में समाने के बाद अब निर्माण स्थल के चयन को लेकर जिम्मेदार विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं। ग्रामीणों के अनुसार जिस स्थान पर वर्ष 2022-23 में करीब 3.97 करोड़ रुपये की लागत से निर्माण कार्य शुरू कराया गया था, वह किच्छा नदी से महज करीब 150 मीटर की दूरी पर था। लगातार नदी के कटान के बावजूद यहां निर्माण कार्य कराया जाता रहा। मंगलवार सुबह किच्छा नदी के कटान की चपेट में आने से निर्माणाधीन पानी की टंकी नदी के आगोश में समा गई। ग्रामीणों का कहना है कि यदि निर्माण से पहले स्थल का सही तरीके से सर्वे कराया गया होता और नदी के कटान की स्थिति को गंभीरता से लिया गया होता तो सरकारी धन को इस तरह बर्बाद होने से बचाया जा सकता था。 यह भी पढ़ें- B...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.