Bareily News: सिविल लाइंस में धंस रही सड़क,स्काई वॉक की नींव पर मंडराया खतरा
बरेली, अगस्त 22 -- Bareily News: बरेली। सिविल लाइंस में हनुमान मंदिर के सामने सीवर लाइन की समस्या अब गंभीर रूप लेती दिख रही है। इस रोड पर सीवर लाइन की एक-दो नहीं, बल्कि चार बार मरम्मत हो चुकी है। इसके बावजूद सड़क धीरे-धीरे धंसती जा रही है। सबसे बड़ी चिंता यह है कि सीवर और वाटर लाइन से हो रहे रिसाव या जमीन के कमजोर होने का असर पटेल चौक पर बने स्काई वॉक की नींव पर भी पड़ सकता है। तकनीकी टीम ने इसकी आशंका जताई है। तकनीकी टीम की नजर स्काई वॉक के उन कई पिलरों पर भी है,जिनके आसपास की जमीन धंसने लगी है। सड़क के नीचे सीवर और वाटर लाइन होने के कारण लगातार जमीन कमजोर होने की आशंका है। यदि समय रहते समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ तो इसका असर स्काई वॉक की नींव की मजबूती पर पड़ सकता है। हनुमान मंदिर के सामने वाली रोड की सीवर लाइन की चार बार मरम्मत हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.