बरेली, जुलाई 7 -- Bareily News: मानसून की दस्तक से पहले शहर की तैयारियां अधूरी हैं। नगर निगम की समीक्षा में सामने आया है कि अब तक शहर के सिर्फ 50 प्रतिशत नालों की ही सफाई हो सकी है। ऐसे में यदि अगले कुछ दिनों में तेज बारिश होती है तो शहर की सड़कों पर जलभराव की स्थिति बनने की आशंका बढ़ गई है। सोमवार को अधिकारियों की ओर से प्रस्तुत नाला सफाई की प्रगति रिपोर्ट में इस स्थिति का खुलासा होने के बाद नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य ने नाराजगी जताते हुए अधिकारियों और ठेकेदारों को सख्त निर्देश जारी किए। नगर आयुक्त ने कहा कि नाला सफाई कार्य में किसी भी प्रकार की ढिलाई स्वीकार नहीं की जाएगी। यातायात प्रभावित न हो, इसके लिए अब दिन के साथ-साथ रात में भी नालों की सफाई कराई जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी बड़े नालों के साथ मोहल्लों के छोटे ...